शो तारक मेहता... में अटकी दिशा वकानी की एंट्री, निर्माता बोले- पता नहीं वो कब आएंगी
पिछले दिनों खबर आ रही थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नवरात्रि उत्सव से दिशा वकानी शो में एंट्री करने वाली हैं। लेकिन नवरात्रि सेलिब्रेशन ट्रेक शूट होना शुरू हो गया और दिशा वकानी नहीं आईं। खबर यह भी है कि निर्माता असित मोदी और दिशा वकानी के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। फिलहाल सीरियल में दिशा कब तक आएंगी! इस बारे में निर्माता असित मोदी से बात की, तब उन्होंने बताया- जब समय आएगा , तब आएंगी। पता नहीं अभी उनके माइंड में क्या है। शायद वे अपनी बच्ची की देखभाल में बिजी होंगी। पति नहीं हैं राजी: सूत्र बताते हैं कि दिशा के पति हस्तक्षेप कर रहे हैं, इसलिए वे नहीं आ रही हैं। उन्होंने आपके सामने क्या रीजन रखा है? इसके जवाब में असित कहते हैं - यह उनका पारिवारिक मामला है। अगर उनका पति चाहता है कि वह काम न क रें, तब हम लोग क्या कर सकते हैं! उनके घर में क्या चल रहा है, यह मुझे मालूम नहीं है न। यह उनका खुद का डिसीजन है कि वह क्या करना चाहती हैं। उनका परिवार क्या करना चाहता है। हम लोग जल्द मिलेंगे और बात करने वाले हैं। क्योंकि दर्शक चाहते हैं कि वे जल्दी से जल्दी लौट आएं...