शो तारक मेहता... में अटकी दिशा वकानी की एंट्री, निर्माता बोले- पता नहीं वो कब आएंगी

पिछले दिनों खबर आ रही थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नवरात्रि उत्सव से दिशा वकानी शो में एंट्री करने वाली हैं। लेकिन नवरात्रि सेलिब्रेशन ट्रेक शूट होना शुरू हो गया और दिशा वकानी नहीं आईं। खबर यह भी है कि निर्माता असित मोदी और दिशा वकानी के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। फिलहाल सीरियल में दिशा कब तक आएंगी! इस बारे में निर्माता असित मोदी से बात की, तब उन्होंने बताया- जब समय आएगा, तब आएंगी। पता नहीं अभी उनके माइंड में क्या है।  शायद वे अपनी बच्ची की देखभाल में बिजी होंगी। 


पति नहीं हैं राजी: सूत्र बताते हैं कि दिशा के पति हस्तक्षेप कर रहे हैं, इसलिए वे नहीं आ रही हैं। उन्होंने आपके सामने क्या रीजन रखा है? इसके जवाब में असित कहते हैं- यह उनका पारिवारिक मामला है। अगर उनका पति चाहता है कि वह काम न करें, तब हम लोग क्या कर सकते हैं! उनके घर में क्या चल रहा है, यह मुझे मालूम नहीं है न। यह उनका खुद का डिसीजन है कि वह क्या करना चाहती हैं। उनका परिवार क्या करना चाहता है। हम लोग जल्द मिलेंगे और बात करने वाले हैं। क्योंकि दर्शक चाहते हैं कि वे जल्दी से जल्दी लौट आएं।

दिशा सितम्बर 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। 30 नवंबर 2017 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद खबर आई कि वे कभी शो में वापसी नहीं करेंगी। दया वापस आईं लेकिन थोड़े से समय के लिए। सूत्रों के मुताबिक, बेटी के जन्म को कुछ ही महीने होने के कारण दिशा ने मेकर्स को उनकी मैटरनिटी लीव को आगे बढ़ाने के लिए कहा था।

शो को मिस कर रही थीं दिशा
दिशा ने खुद कई बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शो को मिस करने की बात लिखी थी। दिशा ने लिखा था- मजबूरी और पर्सनल कमिटमेंट्स के कारण जल्द वापसी करना मुश्किल है। लेकिन अब वे शो पर लौटने के लिए तैयार हैंटाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- हां हम दिशा की वापसी के लिए उनसे बात कर रहे हैं। यदि सब ठीक रहा तो वे दो महीनों में वापस आ जाएंगी

डॉ. हाथी के लिए भी मिल गए एक्टर
दयाबेन के अलावा इस शो के साथ जल्द ही एक और नए एक्टर के जुड़ने की खबरें आ रही हैं। कवि कुमार आजाद के निधन के बाद से ही शो मेकर डॉ. हाथी के किरदार के लिए एक्टर की तलाश में थे। अब ये तलाश पूरी हो गई। कवि कुमार के रोल को कोई और नहीं बल्क‍ि निर्मल सोनी करेंगे। वे शो में कवि कुमार से पहले डॉ. हाथी का किरदार निभा चुके हैं

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:代理英国首相工作的外交大臣多米尼克·拉布

कोरोना वायरस के डर से क्या-क्या चीज़ें जमा कर रहे हैं लोग?

肺炎疫情:日本北海道从防疫典范到重回封锁的教训